कोटला – स्वयम
सलूणी में मनोहर हत्याकांड होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । यह बात कोटला में प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मैहरा ने कही । उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
मनोहर हत्याकांड से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार अभी तक जांच के आदेश नहीं दे पाई है। यह चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस हत्याकांड की खिलाफत कर रहा है क्योंकि हत्यारों को पूरी तरह से संरक्षण दिया जा रहा है। आरोपी द्वारा 100 बीघा जमीन पर कब्जा करना और खाते में करोड़ों की राशि होना एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि शांत प्रदेश को अशांत करने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में इस तरह की वारदातें सामने न आ सके।

