धर्मशाला मे छात्र के खाते से चोरी-छिपे साढ़े तीन महीने में 65 लाख का हुआ लेन-देन, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला मुख्यालय धर्मशाला में रह रहे चंबा निवासी एक कॉलेज छात्र के खाते से साढ़े तीन महीने में करीब 65 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। बैंक डिटेल लेने के बाद जब छात्र को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले पपरोला के सुमित और बैंक खाते खोलने वाले फटाहर (बैजनाथ) के रहने वाले साहिल को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी। कयास लगाए जा रहे हैं इन पैसों का लेन-देन ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए हुआ है।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि धर्मशाला में शामनगर स्थित पीजी में रह रहे चंबा के चुराह तहसील के मांडका निवासी अनिल कुमार ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि साहिल ने उसका और पीजी में रह रहे अन्य कई युवकों के बैंक में खाते खुलवाए थे।

अनिल का बैंक खाता कोतवाली बाजार स्थित केनरा बैंक में 20 फरवरी को खुलवाया था। इसके बाद साहिल ने उसको बैंक डिटेल नहीं दी। बैंक का अकाउंट नंबर और एटीएम आदि न मिलने के बाद 13 जून को वह बैंक गया और स्टेटमेंट निकलवाई।

इसमें उसे पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में अब तक करीब 65 लाख रुपये का लेन-देन हो चुका है, जिसके बारे में उसे पता तक नहीं। यही नहीं, आरोपी ने बैंक खाते से अटैच उसका मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी है, जिसके चलते इस लेन-देन की उसे कोई जानकारी नहीं मिली।

इस बारे में जब साहिल से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बैंक खाते खोलने के बाद उसकी डिटेल पपरोला निवासी सुमित को देता था, जिसके बदले में सुमित उसको पैसे देता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...