लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
हाल ही में अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला में संपन्न हुई।
जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनेई की छात्राओं ने कबड्डी खेल में प्रथम तथा खो खो खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह एसएमसी कमेटी ने स्कूल स्टाफ, बच्चों और स्पोर्ट स्टाफ को बधाई दी है।

