पहले बालों से घसीटा, फिर डंडे से पीटा, घुमारवीं में बेरहम पति की मारपीट का वीडियो वायरल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बम्म में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की बड़ी ही निर्दयता से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी को हमीरपुर मेडिकल कालेज में उपचार मुहैया करवाया जा रहा है, वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बम्म का है। बताया जा रहा है की गत रात्रि एक महिला का पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के चलते पुलिस ने इस मामले को लेकर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं घायल पत्नी का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है।

पुलिस थाना भराड़ी मे उपरोक्त महिला के पति के खि़लाफ़ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...