सांसद मां ने कैबिनेट मंत्री बेटे को लिखा पत्र, 38 करोड़ रुपये की रखी मांग

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

आज के इस दौर में ऐसे कम ही मौके देखने को मिलते हैं, जब एक ही परिवार के लोग सत्ता के शिखर पर हों. एक ही घर में रहना और रोजाना मुलाकात होने के बाद भी सियासी परिवार का एक सदस्य दूसरे सदस्य को पत्र लिखेगा तो अपने आप खबर बन जाती है.

कुछ ऐसी ही खबर हम भी आपको बताने जा रहे हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को एक खत लिखा है.

सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र लिखकर मंडी जिले के नेरचौक से कलखर सड़क के लिए 38 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निवेदन किया है. इस सड़क की हालत काफी खस्ता है और मंडी सदर, बल्ह और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक तरह की लाइफलाइन है.

प्रतिभा ने अपने खत में लिखा कि सड़क की अपग्रेडेशन के लिए 38 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है और इसे केंद्रीय सड़क निधि के तहत बनाया जाए. वे खुद भी नितिन गडकरी से मिलकर इसके लिए धनराशि स्वीकृत करवाने की यथासंभव कोशिश करेंगी.

खबर की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि एक ही परिवार में रहने वाले लोगों को भी सत्ता में होने पर किसी कार्य के लिए पत्राचार करना पड़ता है. मां-बेटा दोनों चाहे एक ही परिवार में रहकर रोजाना मिलते हैं, लेकिन अधिकारिक कार्यों के लिए कागजों का ही सहारा लेना पड़ता है.

प्रदेश की राजनीति में ऐसे बिरले की मामले हैं. इससे पहले, पिता और पुत्र की कैमिस्ट्री विधानसभा में नजर आई थी, जब वीरभद्र सिंह अर्की से विधायक थे और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...