सड़क से पलटा, पेड़ में अटका…टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट 07 जून

शिलाई उपमंडल के कांडों गांव के समीप बुधवार सुबह एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा पेश आया उस समय टिप्पर में तीन लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक चलते टिप्पर का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया। जिस कारण टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का और एक पेड़ में अटक गया। अन्यथा नीचे लुढ़कने की स्थिति में बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही घायलों को रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीनों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...