IIM सिरमौर : 69 से 98 पहुंची रैंकिंग, तीन साल में नहीं बन पाया स्थायी भवन

--Advertisement--

नाहन, 7 जून – नरेश कुमार राधे

भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर की रैंकिंग 69 से लुढ़ककर 98 पर पहुंच गई। हालांकि, संस्थान देश के टॉप 100 में स्थान बरकरार रखे है। किराए के भवन में भी ये रैकिंग मायने रखती है।

खास बात ये है कि चार मापदंडों में से एक पैरामीटर ऐसा भी है, जिसमें संस्थान ने 83.47 का प्रदर्शन किया है।       2015 में वजूद में आए संस्थान को 8 साल बाद भी किराए के भवन में चलाया जा रहा है।

4 अगस्त 2020 को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने धौलाकुआं में आईआईएम सिरमौर के स्थायी कैंपस का वर्चुअल लोकार्पण किया था।

केंद्र सरकार ने 531.75 करोड़ के बजट का प्रावधान भी किया। इसमें से 392.51 करोड़ की राशि सिविल कार्यों पर ही खर्च होनी है।

बेशक ही नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में कैंपस की अधोसंरचना को लेकर मापदंड नहीं हैं, लेकिन इसमें भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए कि स्थाई कैंपस में संस्थान बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि 2023 में आईआईएम सिरमौर ने कई शानदार कदम उठाए हैं, लिहाजा 2024 में रैंकिंग में सुधार आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि संस्थान के स्थाई कैंपस के निर्माण के लिए 392 करोड़ रुपए की राशि 2018 में ही मंजूर हो गई थी। महज 8 साल की उम्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर ने देश के टॉप-100 संस्थानों में शामिल होने का अवसर प्राप्त किया है। बता दें कि आईआईटी मंडी की रैंकिंग भी 20 से लुढ़ककर 33 पहुंची है।

आईआईएम सिरमौर का सबसे खराब प्रदर्शन रिसर्च व प्रोफेशनल प्रैक्टिस में रहा। आरपीसी (RPC) में संस्थान का स्कोर 15.22 रहा। प्रिसेप्शन में भी संस्थान बेहतर नहीं कर पाया, मात्र 15.5 का स्कोर मिला। भविष्य में यदि इसी में सुधार किया जाता है तो संस्थान की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आ सकता है।

210 एकड़ में संस्थान का स्थाई कैंपस प्रस्तावित है। 2015 में संस्थान का मेंटर इंस्टिटयूट आईआईएम लखनऊ को बनाया गया था। रैंकिंग में भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर से न्यूू दिल्ली इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेंट व गुरु जांबेश्वर विश्वविद्यालय हिसार रहा है। आईआईएम अहमदाबाद मैनेजमेंट की कैटेगरी में 83.20 के स्कोर से रहा है। आईआईएम सिरमौर को 43.6 का स्कोर मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...