जिस डाक्टर ने 16 हजार हार्ट सर्जरी कर कई लोगों की जिंदगी बचाई, उन्हीं की हार्ट अटैक से मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हार्ट अटैक किसी को, कभी भी आ सकता है। अकसर ऐसे केस देखे गए हैं कि चंगा-भला आदमी भी दिल के रोग से जान गवां बैठता है, लेकिन जब दिल के डाक्टर की ही हार्ट अटैक से मौत हो जाए, तो हैरानी होना लाजिमी है।

एक ऐसा ही मामला पेश आया है गुजरात में, जहां मशहूर हार्ट के डाक्टर का 41 साल की उम्र में हृदयघात से निधन हो गया। हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉर्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी की, जिनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जामनगर के रहने वाले गौरव गांधी ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे और परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया। इसके बाद वह सोने के लिए चले गए। सुबह छह बजे जब परिवार के सदस्यों ने देखा कि गौरव को सीने में दर्द है, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बता दें कि गौरव गांधी ने अपने डाक्टरीकाल में लगभग 16 हजार मरीजों के हार्ट की सर्जरी की थी और वह सौराष्ट्र के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट में शुमार थे। उनके इस तरह चले जाने से हर कोई गम में डूब गया है। उनके पेशेंट भी अपने डाक्टर को याद कर आंसू बहा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...