मांगें पूरीं नही होने पर पूर्व अर्द्धसैनिक बलों का होगा देशव्यापी आन्दोलन- एम् एल ठाकुर

--Advertisement--

एम् एल ठाकुर एक बार फिर निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गये

शाहपुर – कोहली 

भूतपूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक बुधवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला काँगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी चीफ पैट्रन एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई |

बैठक में विभिन्न मुद्दों वह समस्याओं पर चर्चा की गई और आये हुए सदस्यों को संस्था में हो रही गतिविधियों व् देश व
प्रदेश सरकार के पास लंबित मांगों बारे अवगत कराया गया ।वहीं कुछ समस्याओं का बैठक में विचार विमर्श कर निपटारा किया गया ।

जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार के समक्ष उनकी मुख्य मांगे हैं जिसमे सीजीजीएस सुविधा बारे ,सीएचएमएस (सेंट्रल लिक्राइड मैनेजमेंट सिस्टम ),अर्धसैनिक बोर्ड बनाने बारे , कैंटीन सुविधा ,अन्य सभी सुविधाएं सेना के बराबर मिलनी चाहिए तथा ,डिविजन ऑफ सर्विस रूल लागू किया जाए आदि हैं ।

जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने देशव प्रदेश सरकार को चेताया कि यदि हमारी मांगे पूरी नही की गई तो सभी भूतपूर्व अर्धसैनिक बलों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा और देशव्यापी आंदोलन शुरू होगा ।

वहीँ इस दौरान आए हुए सभी सदस्यों ने एक मत से फिर से एमएल ठाकुर को निर्विरोध जिला कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया । अध्यक्ष बनने पर एमएल ठाकुर ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा पुरानी कार्यकारणी को यथावत नई कार्यकारणी मे शामिल करने की घोषणा की ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष केबल किशौर , जिला सचिव कुलदीप सिंह ,बीनता देवी , सुलक्षना देवी ,आशा ,उत्तम चन्द , ओंकार चन्द , मुल्तान सिंह ,करमचंद स्वर्ण कुमार आदि सहित सेंकडो सदस्य मौजूद थे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...