3 नशेड़ियों का कहर, एक ही रात में 5 जगह डाले डाके, शराब के ठेके को भी बनाया निशाना, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला के औट थाना के अंतर्गत 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। उक्त नशेड़ी युवकों ने पहले कार को चोरी किया। इसके बाद 4 दुकानों के ताले तोड़े।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशेड़ी युवकों ने पहले पार्किंग में खड़ी कार को चोरी किया। इसके बाद औट क्षेत्र में 4 दुकानों के ताले तोड़े। पुलिस ने चोरी की इस वारदात में शामिल 3 युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चोरी किए गए सामान को डंपिंग साइट से रिकवर कर लिया है। इन नशेड़ी युवकों ने इस चोरी किए हुए सारे सामान को सब्जी मंडी की डंपिंग साइट में छुपा के रखा था ताकि किसी को भी चोरी की भनक न लगे।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि बताया कि युवकों ने चोरी की वारदातों काे सोमवार की रात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...