मुख्यमंत्री सुक्खू ने लालसिंगी में किया सड़क का शिलान्यास

--Advertisement--

Image

पूर्व मंत्री की बेटी की शादी में की शिरकत

ऊना – अमित शर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिला के पहले ही दौरे के दौरान जिला मुख्यालय से सटे लालसिंगी से झलेड़ा तक करीब 3.55 करोड़ की लागत से बनी सड़क का शिलान्यास किया।

इस पहले कार्यकर्ताओं ने ऊना पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के पैतृक गांव से ऊना होशियारपुर हाईवे को जोड़ने वाली इस सड़क से सैंकड़ों लोगों को भी लाभ मिलेगा।

वहीं शिलान्यास के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करते हुए नवदम्पति को आशीर्वाद और वीरेंद्र कंवर को बेटी की शादी की बधाई दी।

ऊना पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सत्ता पर कांग्रेस की मजबूत सरकार काबिज है और चरणबद्ध तरीके से सभी 10 गारंटियों को लागू भी किया जाएगा, जिसकी शुरूआत प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली करते हुए कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने के लिए बजट का समुचित प्रावधान किया गया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य नेता व गण्यमान्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...