नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन अब 8 फरवरी तक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 8 फरवरी कर दी गई है।

विद्यालय की प्राचार्य निशि गोयल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अगर किसी पात्र विद्यार्थी और उसके अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है तो उनकी सुविधा के लिए विद्यालय में एक हैल्प डैस्क भी स्थापित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018389548, 7018239637, 8954039120 या 8219751715 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय डूंगरी में किसी भी कार्यदिवस को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल फोन के साथ स्वयं आकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। यह पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...