चलती कार में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

कोई जानी नुकसान नहीं, जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।

सोलन,22 जनवरी – जीवन वर्मा 

शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। कार में चार लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार हादसा शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 बाईपास परवाणु टोल टैक्स बैरियर के समीप हुआ।

कार (HR49D -6828) चंडीगढ़ से परवाणु की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।

कार में चालक सहित चार लोग सवार थे, जिन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...