करवाचौथ व्रत पूजा का यह समय, छह से सवा सात बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त, ज्योतिषी विपिन शर्मा ने दी जानकारी

--Advertisement--

Image

छह से सवा सात बजे तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, ज्वाली के ज्योतिषी विपिन शर्मा ने दी जानकारी

ज्वाली – अनिल छांगु

पति की लंबी आयु के लिए विवाहित स्त्रियों द्वारा रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निराहार रहकर व्रत रखती हैं। अब कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवाचौथ व्रत रखती हैं जो कि तारों की छांव में रात को व्रत खोल लेती हैं।

ज्योतिषी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके ज्वाली के ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस साल यह व्रत 13 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस बार करवाचौथ के दिन सिद्धि योग, कतिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है तथा इन तीनों योग में पूजा करने से महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

13 को शाम 6 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक।
अमृतकाल मुहूर्त-शाम 4 बजकर 08 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक।

कहां-कितने बजे होगा चंद्रोदय

शिमला में रात्रि 8 बजकर 03 मिनट पर, धर्मशाला में 8 बजकर 21 मिनट पर, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, बनीखेत, नाहन, नूरपुर, ज्वाली में 8 बजकर 06 मिनट पर, ऊना-नादौन में 8 बजकर 07 मिनट पर, चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, शिमला, सरकाघाट, सुंदरनगर में 8 बजकर 05 मिनट पर,पठानकोट, तलवाड़ा व रोपड़ में 8 बजकर 08 मिनट पर, होशियारपुर में 8 बजकर 09 मिनट पर।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...