पति करता था पंजाब में नौकरी, महिला ने घर से भाग दूसरे व्‍यक्ति से रचा ली शादी, गहने व कैश भी गायब

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पति को धोखा देकर पत्नी ने न केवल अन्य व्यक्ति के साथ शादी रचाई, बल्कि घर से नकदी के साथ लाखों रुपये के गहने भी उड़ा ले गई। चंबा के पल्यूर क्षेत्र के फतेह मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह पंजाब के कपूरथला क्षेत्र में निजी कंपनी में काम करता है। इसी साल फरवरी में उसकी शादी इसी क्षेत्र की एक लड़की के साथ हुई थी।

लड़की बद्दी स्थित एक कंपनी में काम करती थी। शादी के बाद उसकी पत्नी बद्दी जाकर इस्तीफा देने व अपना ईपीएफ व अन्य भत्ते लेने की बात कहकर घर से निकली थी। 18 मार्च को उसने फोन कर मायके में लौटने की बात कही लेकिन पत्नी वहां से वापस नहीं लौटी और उसका फोन भी स्विच आफ हो गया।

आभूषण और कैश भी ले गई

इसके बाद पति ने बद्दी जाकर भी पत्नी की तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद फतेह मोहम्मद ने कपूरथला में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला के मायके वालों ने भी अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना चंबा सदर में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पति ने घर में जाकर देखा तो घर से 70,000 रुपये नकद तथा करीब डेढ़ लाख के गहने गायब थे।

नाम बदल कर ली कांगड़ा के युवक से शादी

बाद में पता चला कि पत्नी ने नाम बदल कर कांगड़ा जिला के एक युवक से उत्तराखंड में शादी कर ली है। इस मामले में एएसपी चंबा विनोद धीमान ने कहा कि पति की शिकायत के आधार पर  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...