ढोल नगाड़ों से मुख्य अतिथि बाबू दयाराम का हुआ भव्य स्वागत ,पिछले 20 वर्षों से दशहरा कमेटी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियाँ के साथ लगते देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहसील हरिपुर मे दशहरा मेला ग्राउंड में हर बार की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े धूमधाम के साथ तथा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

साथ लगती पंचायतो के हजारों लोगों की भीड़ हरिपुर दशहरा देखने के लिए मौके की गवाह बनी । महिलाएं, बुजुर्ग ,नौजवान ब बच्चों में दशहरे की प्रति उत्साह देखते ही बन था मेला ग्राउंड में सजी खिलौनों और मिठाई की दुकानों पर लोगों ने जमकर की खरीदारी ।

इस मौके पर दशहरा कमेटी के प्रधान व वरिष्ठ नागरिक बाबू दयाराम ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की दशहरा कमेटी तथा स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य अतिथि दयाराम का गर्मजोशी के साथ तथा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह व शाल और टोपी देखकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त दशहरा कमेटी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों अनेकों विभागों के कर्मचारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया व सम्मानित किया। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों से सुसज्जित हरिपुर ग्राउंड बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दे रहा था ।

इस मौके पर हरिपुर मेला ग्राउंड से लेकर रामचंद्र मंदिर तक स्थानीय कलाकारों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता, रावण इत्यादि भेष धारण करके झांकी निकाली गई। जानकी वापस रामचंद्र मंदिर से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंची व स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए तथा आए हुए बुद्धिजीवी तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर विशेष तौर पर बालाजी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ राजेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, समाजसेवी बरुण शर्मा, किरण गुलेरी, हरि ओम शर्मा, पंचायत प्रधान राकेश कुमार, तहसीलदार व नायब तहसीलदार हरिपुर एस एच ओ नजीर सिंह हरिपुर आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर दशहरा कमेटी हरिपुर द्वारा स्थानीय वे बाहर से आए हुए पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

मुख्य अतिथि बाबू दयाराम ने अपने संबोधन में सबको दशहरा पर्व की बधाई देते हुए अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्य व अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

बाबू दयाराम पिछले 20 वर्षों से दशहरा कमेटी हरिपुर के साथ जुड़े थे। उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए कहा कि वह कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं और आगे भी उनके परिवार का सहयोग हमेशा दशहरा कमेटी को मिलता रहेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...