भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर को मिला AIIMS, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 5 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र ‘बिलासपुर’ को विजय दशमी के मौके पर एम्स हासिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एम्स का उदघाटन किया। इस निर्माण कार्य पर करीब 1470 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन के बाद एम्स बिलासपुर के थ्री डी माॅडल का बारीकी से अवलोकन  भी किया। बता दें कि एम्स के शुरू होने से समीपवर्ती हमीरपुर व मंडी जिलों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही सुदूर इलाकों  लाहौल-स्पीति व कुल्लू को भी लाभ हासिल होगा।

एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी, जबकि नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 60 सीटें होंगी। इसमें कोई दो राय नहीं है, विजय दशमी का दिन हिमाचल के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ी सौगात है।

बताया गया कि इसी महीने से एम्स में आपातकालीन सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी, जबकि द्वितीय व तृतीय चरण के कार्य को दिसंबर 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एम्स के लोकापर्ण के बाद हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज का उदघाटन भी किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन हाईवे व नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क का लोकापर्ण भी किया।

गौरतलब है पिंजौर से नालागढ़ के बीच फोरलेन की दूरी 31 किलोमीटर होगी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री समय पर बिलासपुर पहुंच गए थे। लुहणू मैदान में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री के कुल्लू रवाना होने का कार्यक्रम है।

बिलासपुर एम्स की खास बातें
सरकार के मुताबिक, बिलासपुर एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसमें 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे. साथ ही 18 अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा कक्ष, 750 बिस्तर, जिनमें 64 आईसीयू वाले बिस्तर होंगे. यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें चौबिसों घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.
पीएम मोदी किस-किस प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशीला
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें पिंजोर से नालागढ़ के बीच 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाया जाना भी शामिल है.
प्रधानमंत्री नालागढ़ में चिकित्सा पार्क का भी शिलान्यास करेंगे. इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. पीएमओ ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे.
प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...