कुदरत का कहर : आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

Image

आनी खंड की कमांद पंचायत के परकोट गांव से 200 मीटर दूरी पर घास काटने गई एक महिला की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को एम्बुलैंस से आनी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कुल्लू – आदित्य

आनी खंड की कमांद पंचायत के परकोट गांव से 200 मीटर दूरी पर घास काटने गई एक महिला की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को एम्बुलैंस से आनी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परकोट निवासी तेज राम ने बताया कि महिलाएं खेतों में घास काटने गई थीं तो अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए 3 महिलाएं और एक बच्चा पत्थर के नीचे रुका तो अचानक पत्थर के साथ पेड़ पर आसमानी बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से परकोट की 36 वर्षीेय रीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा 40 वर्षीय शांति देवी, 33 वर्षीय चांदा देवी और चांदा का 10 वर्षीय बेटा वैभव घायल हो गया। घायलों को आनी अस्पताल ले जाया गया।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई स्तब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...