कुटलेहड़ में हो रही स्वार्थ की राजनीति – मोदगिल

--Advertisement--

Image

कुटलेहड़ – रजनीश ठाकुर 

विधानसभा कुटलेहड़ क्षेत्र की जनता को उसके हाल में छोड़ मात्र स्वार्थ की राजनीति हो रही है ये शब्द राष्ट्रीय किसान नेता व प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल ने कहे जब वह अपने जन संपर्क अभियान के तहत चड़ोली, बदोली, तयुडी, डीहर इत्यादि गांवों का दौरा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में मात्र नेताओं और उनके चहितों का विकास हुआ है।जनता मूलभूत सुबिधाओं के लिए त्राहिवान है।उन्होंने कहा कि बंगाणा चपलाह- डीहर सड़क का दो किलोमीटर निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा लटका हुआ है। जिसे केबिनेट मंत्री आज दिन तक बनवा पाए।

जिस कारण डीहर राजपुरा निवासियों को बंगाणा आने के लिए 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।इस सड़क मार्ग के जुड़ने से बंगाणा से राजपुरा मात्र आठ किलोमीटर दूरी रह जायेगी। जिससे लोगों को समय के साथ – 2 पैसे की भी बचत होगी।

देसराज मोदगिल ने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुटलेहड़ के लिए वोट करें,जनता के हित में सोचने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करें। इस अवसर पर स्थानीय गांववासियों सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...