
शिमला – नितिश पठानियां
शैमराक रोजेज स्कुल कच्चीघाटी स्कूल ने स्कूल परिसर में दशहरा बड़े धूमधाम के साथ मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बताया कि हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला दशहरा एक महत्वपूर्ण त्योहार है । यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
इसके अलावा यह सबसे लंबे दिनों तक चलने वाले भारतीय त्योहारों में से एक है। पूरे देश में लोग बड़े उत्साह और प्रेम के साथ दशहरा मनाते हैं। दशहरा को भारत के कई प्रांतों में विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। दशहरा का पावन समय सभी के लिए खुशी मनाने का समय होता है।
छात्रों को इस त्योहार का पूरा आनंद लेने के लिए अपने स्कूलों और कॉलेजों से दस दिन की लंबी छुट्टियाँ भी मिलती है। जिसका छात्र भरपूर आनंद उठाते हैं। दशहरा दिवाली से दो या तीन हफ्ते पहले आता है। विजयदशमी का यह त्यौहार आमतौर पर प्रत्येक वर्ष सितंबर से अक्टूबर आसपास मनाया जाता है ।
दशहरा का त्यौहार सभी के लिए खुशी मनाने का क्षण लेकर आता है। परिवार के सभी लोग मिलकर पूजा के लिए तैयारी करते हैं और ढेर सारी खरीदारी करते हैं। प्रीति चुट्टानी ने कहा स्कूल परिसर में भी बच्चों ने रावन जलाकर दशहरा धूम-धाम के साथ मनाया। वही बच्चों ने राम लक्ष्मण, सीता, रावण , मेघनाथ, कुमकर्ण कि वेषभूषा में प्रस्तुती पेश की। जिसके पश्चात बच्चों को मिठाईना बांटी गई।
