9600 में बिके सिविल सप्लाई के क्लर्क, विजिलेंस ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े कर्मचारी

--Advertisement--

Image

ट्रक चालक को ट्रांसपोर्टेशन वर्क देने की एवज में लिपिक-सहायक लिपिक ने मांगे थे पैसे

हमीरपुर – अनिल कपलेश

ट्रक चालक को ट्रांसपोर्टेशन वर्क देने की एवज में घूस की मांग कर रहे सिविल सप्लाई गोदाम नादौन के लिपिक व सहायक लिपिक को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चलें कि ट्रक मालिक राजेश कुमार ने बुधवार को ट्रांसपोर्टेशन वर्क दिए जाने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो में की थी। शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता विभाग ने एक टीम का गठन किया।

रिश्वत की डिमांड के अनुरूप जैसे ही ट्रक मालिक गोदाम में पैसा देने के लिए पहुंचा, तो पहले से वहां घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने दबिश दे दी। इस दौरान गोदाम के लिपिक को 9600 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार सिविल सप्लाई उपमंडलीय गोदाम के लिपिक तथा सहायक लिपिक ने एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टेशन का कार्य देने की एवज में 9600 रुपए की डिमांड की थी। ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग हमीरपुर में कर दी।

सतर्कता विभाग ने सूचना मिलते ही त्वरित प्रभाव से एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और ठीक उसी समय दबिश दी जब रिश्वत का पैसा संबंधित लिपिक को थमाया। रिश्वत की राशि हाथ में आते ही विजिलेंस विभाग ने दबिश दे दी तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि एक ट्रक मालिक से सिविल सप्लाई में ट्रांसपोर्टेशन के काम को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी। सिविल सप्लाई के उपमंडलीय गोदाम नादौन के लिपिक तथा सहायक लिपिक को गिरफ्तार किया है मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...

एचपीयू व कालेजों में अब विद्यार्थियों को देनी होगी बढ़ी हुई परीक्षा फीस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कालेजों...