8 माह बाद भी पंचायत भवन का शुरू नहीं हुआ निर्माणकार्य, विधायक अर्जुन सिंह ने किया था शिलान्यास, लोगों में रोष

--Advertisement--

Image

भलाड/ ज्वाली – शिबू ठाकुर

प्रदेश की भाजपा सरकार ने नई पंचायतों का गठन तो कर दिया लेकिन आजतक नवगठित पंचायतों को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है।

विस क्षेत्र जवाली में भी आंबल पंचायत को तोड़कर भलाड़ पंचायत बनाई गई लेकिन आजतक भलाड़ पंचायत को अपना पंचायत भवन नहीं मिल पाया है।

भलाड़ पंचायत के लिए जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने 26अगस्त 2021 को शिलान्यास किया था लेकिन आठ माह का समय बीत जाने के बाद भी आजतक इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

इस भवन के लिए भलाड़ निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी बेशकीमती 6 मरले जमीन दान दी थी लेकिन भवन का निर्माणकार्य शुरू न होने के कारण दानी सज्जन सहित पंचायत वासियों में रोष पनपना शुरू हो गया है।

मौजूदा समय में जिस कमरे में पंचायत कार्यालय चल रहा है वो कमरा इतना छोटा है कि उसमें पंचायत सदस्यों के आलावा अन्य कोई भी बैठ नहीं सकता।

जब कभी ग्राम सभा की बैठक होती है तो लोगों को कड़ाके की धूप में बैठना पड़ रहा है तथा बारिश हो तो छाते लेकर खड़ा रहना पड़ता है।

पंचायतवासियों ने कहा कि अगर भवन नहीं बनवाना था तो शिलान्यास करने का क्या फायदा था। पंचायतवासियों ने कहा कि विधायक महोदय द्वारा किए गए अधिकतर शिलान्यास मात्र शिलान्यास ही बने हुए हैं।

जिनका आगे काम शुरू नहीं हो पाया है। पंचायतवासियों ने कहा कि पंचायत भवन का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए अन्यथा विस चुनाव का वहिष्कार किया जाएगा।

 क्या कहते हैं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार 

इस बारे में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि ज्वाली में भाजपा विधायक को विकास की परिभाषा का ज्ञान नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिलान्यास होने से नहीं अपितु उद्घाटन होने से विकास होता है।

उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने साढ़े चार साल में मात्र शिलान्यास व घोषणाएं ही की हैं जबकि उद्घाटन उन्हीं कामों का हुआ है जो कांग्रेस ने करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर शिलान्यास किया है तो उसके लिए बजट का प्रावधान भी करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने...