7 से 9 जून तक चंबा प्रवास पर होंगे लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह 7 जून से जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमादित्य सिंह 7 जून को सुबह 10:30 बजे  बनीखेत और 11:30 बजे डलहौजी में खेल मैदानों का निरीक्षण करेंगे।

उसके उपरांत दोपहर बाद 3:00 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भलेई का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 8 जून को लोक निर्माण मंत्री प्रातः 10:00 बजे तीसा नाला पर निर्मित पुल का लोकार्पण करने के बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह  भंजराडू में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी दिन सायं 5:00 बजे परेल में रावी नदी पर पुनः निर्मित पुल का लोकार्पण करने के साथ लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

लोक निर्माण मंत्री 9 जून को प्रातः 10 बजे  परिधि गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...