अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, मोनाली ठाकुर ने किया मनोरंजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आदित्य नेगी ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की स्मारिका का भी विमोचन किया। बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने लोगों का मनोरंजन किया।

महानाटी एवं रस्साकस्सी में सैंकड़ों महिलाओं ने लिया भाग, नारी सशक्तिकरण का दिया सन्देश   

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 के आखरी दिन महिला एवं बल विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महानाटी एवं महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जोकि नारी सशक्तिकरण को समर्पित रही।

महानाटी में मशोबरा एवं शिमला शहरी बाल विकास परियोजनाओं से 250 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण विकास विभाग से 4 विकास खंड टूटू, मशोबरा, बसंतपुर एवं ठियोग की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी हुई 160 महिलाओं ने भाग लिया और नारी शक्ति की आकृति पर नृत्य किया।

इसके अतिरिक्त, सरस्वती कला मंच ठियोग के वाद्य कलाकार और गायक कमला मेखटा, किशन वर्मा, नरेश भरद्वाज और प्रवेश निहालटा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां महानाटी के दौरान दी। इस दौरान स्थानीय एवं अन्य राज्यों से आये पर्यटकों ने भी महानाटी में हिस्सा लिया।

इसके पश्चात, महिला रस्साकस्सी का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की 7 टीमों ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से बसंतपुर, टूटू, मशोबरा और ठियोग की टीमें तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से मशोबरा, शिमला शहरी-ए और शिमला शहरी-बी की टीमें शामिल रही।

इस रोमांचक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मशोबरा की टीम विजयी रही। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने इस प्रतियोगिता को संपन करवाने में अहम भूमिका रही।

ये रहे उपस्थित

आख़िरी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्रागटा, विधायक शाहपुर केवल सिंह, विधायक चुराह हंस राज, विधायक नाचन विनोद कुमार, महापौर सुरेंदर चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटैल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...