7 से होगा ज़िला स्तरीय तृतीया सोपान शिविर- किशन लाल राणा

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

उपरोक्त कथन सहायक ज़िला शारीरिक शिक्षा अधिकारी एवं ज़िला सचिव भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स कुल्लू किशन लाल राणा नें भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स ज़िला कुल्लू की बैठक के दौरान कहे।

उन्होंने कहा कि भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान शिविर का आयोजन 7 जून से 11 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काइस में किया जाएगा। जिसमें ज़िला कुल्लू के विभिन्न सरकारी व निज़ी स्कूलों के स्काऊट्स एवं गाइड्स हिस्सा लेंगे।

मनोहर लाल ठाकुर, एसटीसी (स्काऊट्स) ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि स्काऊट्स एवं गाइड्स के लिये एक टेस्टिंग शिविर होता है इस शिविर में जो बच्चे उतीर्ण होते हैं वो राज्य पुरस्कार शिविर के लिए चयनित होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए आज उपनिदेशक उच्च शिक्षा के कार्यालय में स्काऊट्स अधिकारियों की बैठक की गई जिसमें शिविर को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। स्काउट विंग के डीओसी नारायण शर्मा एवं गाइड विंग के डीओसी रीना प्रमार नें उपस्थित सभी अधिकारियों को टेस्टिंग शिविर के टॉपिक वितरित किए।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान देव चंद ठाकुर, डीटीसी (स्काऊट्स), शांति देवी, डीटीसी (गाइड्स), अंशुमाला एडीओसी (गाइड्स), हरि चंद, एडीओसी (स्काऊट्स), रूम सिंह, ग्रोथ कॉर्डिनेटर, श्याम चंद, स्काउट मास्टर एवं बीजू रोवर स्काउट लीडर आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...