रामपुर बुशहर – व्यूरो रिपोर्ट
रामपुर में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ अभियान में तेजी कर दी है। वहीं चिट्टे का सेवन करने और इसका व्यापार करने वालों में हड़कंप मची है। बताते चलें कि रामपुर थाना पुलिस टीम ने चिट्टे के व्यापारी को धर दबोचा लिया है।
जानकारी के मुताबिक जब रामपुर थाना की पुलिस टीम नोगली व दत्तनगर में शाम को गश्त पर थी तो उन्होंने नोगली में एसएसबी कैंप के नजदीक गाड़ी संख्या एचपी 06सी 2324 जिसमें दो व्यक्ति सवार थे को देखा।
पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गए। पुलिस को शक होने पर उन व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनसे 06.52 ग्राम चिट्टा प्राप्त करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।
ज्ञात रहे कि इस आरोपी को पुलिस बीते साल से अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही थी, परंतु कोई भी सबूत ना होने पर आरोपी पुलिस के हाथ में नहीं आ रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वर्तमान में कामयाबी हासिल की है।
आरोपी की पहचान चेतन चौहान(29 )पुत्र मोहर सिंह और मोहर सिंह (55)पुत्र जीतराम ये दोनों आरोपी एक ही गांव के राजपुरा डाकघर भदावली तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21,25,29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

