54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

डलहौज़ी- भूषण गुरुंग

राजकीय महाविद्यालय चम्बा की 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2020-21 के दूसरे व अंतिम दिन के कार्यक्रम का आयोजन आज पुलिस मैदान बारगाह में किया गया । समापन समारोह के दौरान जिला चम्बा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एस अरुल कुमार जी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की । सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ शिव दयाल द्वारा मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया । इसके बाद प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रोफेसर परविन्द्र कुमार द्वारा मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया ।

इसके बाद प्रतिस्पर्धाएं शुरू करवाई गयी। जिसमें 5000 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 100 मीटर, रिले दौड़, भाला फैंक, डिसकस थ्रो, ऊंची कूद प्रतियोगिता, ट्रिपल जम्प का आयोजन पुरुष व महिला वर्ग में किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया ।

डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में: प्रशांत ठाकुर, अजय, कनिष ठाकुर महिला वर्ग में : रंजू कुमारी, कबू कुमारी, यविंद्रा

200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में : वरुण कपूर, खेम राज, पंकज ; महिला वर्ग में रंजू कुमारी, कबू कुमारी, भावना ; ;

5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में : परविंद्र कुमार, दीप, कमलेश कुमार;

800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में : कबू कुमारी, ईशा, प्रियंका ;

100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में : वरुण कपूर, अमित कुमार, मनीष कुमार ; 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में ; विशाल कालिया, प्रमोद कुमार, आकाश कुमार;

200 मीटर पुरुष वर्ग में; वरुण कपूर, खेम राज, पंकज : लांग जम्प महिला वर्ग में रंजू कुमारी, कबू कुमारी, कनिका ठाकुर ; हाई जम्प पुरूष वर्ग में दिशांत महाजन, कुशल कुमार और अंकित ठाकुर ;जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में योग राज, राजिंदर, कनिष ठाकुर,

100 मीटर महिला वर्ग: रंजू कुमारी, कबू कुमारी और लताशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट रंजू कुमारी (महिला) व वरुण कपूर (पुरुष) रहे ।

इसके बाद मुख्यतिथि द्वारा सबको सम्बोधित किया गया । उन्होंने कहा कि लग्न से काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी । ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें । खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है । खेलों से चरित्र विकास , व्यक्तिगत विकास होता है । मानव जीवन में आये हैं तो समाज के लिए भी कुछ काम कर के जाएं ।

जीवन एक चुनौती है, इसका सामना करें। कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ मन निवास करता है । इस शरीर का ख्याल रखें । उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सफल भविष्य की मंगल कामना की ।अंत में मुख्यातिथि द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की ।

प्राचार्य डॉ शिव दयाल जी द्वारा मुख्यतिथि व विभिन्न विद्यालयों के आये शारिरिक शिक्षा अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ संतोष व डॉ ज्योतिन्द्रा ठाकुर द्वारा किया गया ।

इस दौरान प्रोफेसर राकेश राठौर, प्रोफेसर परविन्दर, डॉ हेमन्त, डॉ मनेश, प्रोफेसर रघुवीर सिंह, डॉ पूनम, डॉ ज्योतिन्द्रा, प्रो सुमित, डॉ जयश्री, प्रो प्रणीता, प्रो विदुषी, प्रो अविनाश, प्रो पूर्णिमा, डॉ चमन, डॉ सन्तोष, डॉ तेज सिंह, डॉ चमन, प्रो केहर सिंह, प्रोफेसर अनित, प्रोफेसर आशीष शर्मा, डॉ आशीष कुमार, डॉ सुनील कुमार, प्रोफेसर वीरेंद्र, डॉ उपेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर शिवानी, रीना, नेहा, ज्योति, वेद ज्योति, बबिता, रीना, श्रीकांत, प्रियकांत, अभिषेक, अमित वैद, विवेक, मृणाल शर्मा, दिग्विजय व खेल अधिकारियों में विभिन्न विद्यालयों से आये शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों में श्री राजेश शर्मा, श्री उमेश चोणा, श्री कमल जीत, श्री अनिल कुमार, श्री नीरज हांडा, श्री नीरज भंडारी, श्री सुशील कुमार, श्री दलीप बेदी, कुमारी अनिता शामिल रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...