400 रुपये का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेताओं की 1100 रुपये में क्यों जुबान बन्द

--Advertisement--

Image

शिमला,13 सितंवर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि देश मे यूपीए सरकार में 400 रुपये का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेताओं की आज 1100 रुपये में जुबान क्यों बन्द हो गई है, उन्होंने पूछा है कि क्या गैस सिलेंडर 400 का महंगा था या फिर 1100 में सस्ता मिल रहा है।

उन्होंने कहा है कि देश मे भाजपा नेताओं की इस अंदभक्ति ने लोगों के जीबन में अंधेरा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का ही परिणाम है जो लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश मे कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बाबजूद केंद्र सरकार इसके मूल्यों में कोई कमी नही कर रही है। साफ है कि सरकार तेल कंपनियों को लाभ देने के लिये व अपना खजाना भरने के लिये तेल के मूल्यों में कमी नही कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सेब बागवानों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को न तो उन्हें बागवानों की ही कोई चिंता है न किसानों की ही। उन्होंने सरकार से किसानों बागवानों के लिये कोई आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा है कि किसानोँ, बागवानों के कृषि ऋणों से राहत देते हुए इसे माफ किया जाना चाहिए। प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों बागवनो को भारी नुकसान हुआ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है,प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी सभाओं में बड़ी बड़ी लोक लुभानी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के कार्यकर्ता भी भाजपा की जुमलेबाजी को समझ गए है और वह भाजपा से किनारा कर रहें है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार जनमत खो चुकी है। इसलिए उन्हें अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सिफारिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनावो के बाद प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी जो पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...