400 फीट नीचे खाई में गिरी कार पेड़ से अटकी, 1 की मौत, दूसरा घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हादसाकुल्‍लू में लगघाटी के डुघीलग में हुआ है. यहां पर मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे में एक शख्स की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, एक कार लगवैली से कुल्लू की ओर आ रही थी. जैसे ही यह कार डुघीगल के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 400 फीट खाई में जा गिरी और एक पेड़ से जा अटकी

हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल को सड़क मार्ग तक पहुंचाया और घायल व्यक्ति का नाम सुदंर सिंह बताया गया है.

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. कुल्लू पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...