39.54 ग्राम चिट्टे के साथ हरसर व घाड़ जरोट से 3 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज।
नूरपूर – स्वर्ण राणा
पुलिस जिला नूरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर के अधीन कंडवाल में नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी नंबर एचपी 24 सी 0153 की चैकिंग के दौरान 39.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
जिस पर गाड़ी में सवार आरोपी विवेक चौधरी पुत्र सुरेश चंद निवासी हरसर ,आशीष पुत्र औंकार चंद निवासी घाड़जरोट, लक्की पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी घाड़ हरसर को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल
एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि नशा तस्कर गिरोह में शामिल आरोपी विवेक चौधरी पुत्र सुरेश कुमार वार्ड नं. 14, हरसर, पंचायत समिति नगरोटा सुरियां में पंचायत समिति सदस्य था जजिस ओर पहले भी नशे के 4 मामले दर्ज है जिसे की मुकदमा करके गिरफ्तार होने पर जिलाधीश महोदय कांगड़ा द्वारा उसकी सदस्यता को निलंबित कर दिया गया था।
उंन्होने बताया कि विवेक चौधरी पुत्र सुरेश कुमार व लक्की पुत्र रघुनाथ उपरोक्त शातिर व अभ्यस्थ अपराधी हैं जिन पर और भी कई मामले दर्ज हैं। उंन्होने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

