37 लोगों की जान बचाने वाले चालक स्‍वर्गीय नंद किशोर की पत्‍नी को चार दिन में दी नौकरी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के पंडोह में हुए सड़क हादसे में मारे गए हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक 33 वर्षीय स्वर्गीय नंद किशोर की पत्नी चिंता देवी को निगम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दी है। निगम ने चार दिनों में ही इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक स्वयं घर जाकर उनको यह नियुक्ति पत्र देंगे। मनाली से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस चार अप्रैल को पंडोह के समीप कैंची मोड़ पर पहाड़ से टकराई थी। बस की ब्रेक न लगने पर चालक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बस को ब्यास नदी की तरफ जाने के बजाय दूसरी ओर मोड़ दिया।

हादसे में नंद किशोर की मौके पर मौत हुई, जबकि एक बच्चे ने शिमला में दम तोड़ा था। 37 लोग घायल हुए थे। नंद किशोर अपने परिवार में कमाने वाला अकेला था। उस पर मां, मानसिक रूप से बीमार भाई और पत्नी सहित दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी। हादसे के बाद उनके घर गए परिवहन निगम के अधिकारियों से स्वजन व समाजसेवियों ने उनकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की थी।

निगम के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए हादसे के चार दिन में ही पूरी पक्रिया को अमलीजामा पहना शुक्रवार को चिंता देवी के नाम का नियुक्ति पत्र तैयार करवा दिया।

वह मंडलीय कार्यालय मंडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवाएं देंगी। मंडलीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि स्वर्गीय नंद किशोर की पत्नी को निगम में नौकरी दी गई है। स्वयं महाप्रबंधक उनके घर जाकर नियुक्ति पत्र देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...