350 पद खाली, और सिर्फ एक पोस्ट को मांगे आवेदन

--Advertisement--

Image

पांच साल से नहीं हुई शारीरिक शिक्षकों की भर्ती बेरोजगार अध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष

शिमला – जसपाल ठाकुर

राज्य के सरकारी स्कूलों में डीपीई की बैचवाइज भर्ती पिछले पांच सालों से नहीं हुई हंै। इसके कारण बेरोजगार शारीरिक शिक्षक खासे नाराज है। अब शिक्षा विभाग की ओर से केवल एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह पद भी दिव्यांग कोटे से भरा जाना है।

स्कूलों में खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है इस कारण बाकी स्टाफ को स्कूलों में खेल गतिविधियों को करवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह एक पद भी शिक्षा विभाग की ओर से अनुबंध आधार पर भरा जाना है। पांच साल पहले सरकार ने 870 पद शारीरिक शिक्षकों के स्वीकृत किए थे।

सरकार इन पदों को भरने में विफल हुई है। यह मामला उच्च न्यायालय में चला हुआ है, जो लोग भर्ती एवं पदोन्नति नियम के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते उन लोगों ने उच्च न्यायालय में इस भर्ती पर स्टे ले रखा है। इसके कारण बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों में सरकार के इस रवैय से भारी रोष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...