350 नौकरियां…युवाओं को मौका

--Advertisement--

सिक्योरिटी गार्ड के 350 पद के लिए साक्षातकार

हिम खबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला कांगड़ा से महिला व पुरुष श्रेणी के 350 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 26 मई 2023 को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ, 27 मई 2023 को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव और 28 मई 2023 को उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 10ः30 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

यह रहेगी योग्यता

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 38 वर्ष रखी गई है।

उक्त पदो ंके लिए पुरुषों के लिए लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम से अधिक व महिला आवेदकों के लिए लंबाई 5 फुट 3 इंच और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम रखा गया है।

12 हजार से 22 हजार होगा वेतन

अक्षय कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12000 से 22000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ईएसआई, ईपीएफ और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब व हरियाणा रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...