31 वर्षीय महिला ने गोबिंद सागर झील में लगाई छलांग

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

गोबिंद सागर झील में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार सुबह 9:00 बजे उपमंडल की एक स्थानीय महिला ने गोबिंद सागर झील के लठियानी घाट पर पानी में छलांग लगा दी।

गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देख लिया। स्थानीय युवकों कुलदीप, बंटी व राकेश ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला को बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में इन युवकों ने महिला को बिना किसी नुकसान के झील से बाहर निकाल लिया।

वार्ड सदस्य राकेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह महिला लठियाणी बाजार से होती हुई गोबिंद सागर झील के घाट पर पहुंची। घाट पर पहुंचकर इसने गहरे पानी में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी पंचायत में कर्मचारी है। स्थानीय लोगों द्वारा महिला के परिजनों को सूचित किया गया। घटना के तुरंत बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस की टीम ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस की टीम महिला द्वारा झील में छलांग लगाने के कारणों की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि महिला के छलांग लगाने के संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...