306 TGT लेक्चरर को तोहफा, प्रमोशन कर बनाए गए हेडमास्टर

--Advertisement--

शिमला, 14 जुलाई – नितिश पठानियां

लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 306 टीजीटी और प्रवक्ताओं को हेडमास्टर बनाया गया है। प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय’ की ओर से इस बारे में अधिसूचना  जारी की गई है।

टीजीटी व लेक्चरर पद से प्रमोशन कर इन्हे हेडमास्टर बनाया गया है। शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार शाम को हेड मास्टरों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर जल्द स्कूल में ज्वाइन करने का आदेश दिए हैं।

प्रमोशन के बाद हैड मास्टरों को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात किया गया है। स्कूलों को हेडमास्टर मिलने के बाद प्रदेश के हाई स्कूलों में जहां मुख्य अध्यापक की कमी दूर होगी, वहीं बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि इन हेडमास्टरों की लिस्ट जारी होने के बाद से फोन के माध्यम से संबंधित जिला उपनिदेशकों को ज्वाइनिंग रिपोर्ट देनी होगी।

वहीं, प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ज्वाइनिंग करने को लेकर थोड़ा राहत भी दी है। हेड मास्टर को जिस स्कूल में तैनात किया गया है, यदि वहां से उसके घर की दूरी 30 किलोमीटर से अधिक है, तो उसे ज्वाइनिंग के लिए पांच दिनों का समय दिया गया है।
30 किलोमीटर के दायरे में उसे एक दिन के अंदर अपने पद पर ज्वाइन करना होगा। टीजीटी व लेक्चरर से प्रमोशन का मामला शिक्षा विभाग के पास काफी समय से लंबित पड़ा था।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...