30 वर्षीय विवाहिता की मौत मामले में बिगड़े हालात, पति-सास समेत 3 पर FIR

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

विकास खंड सुंदरनगर में एक 30 वर्षीय विवाहिता द्वारा रहस्यमयी परिस्थितियों में जहर खाने पर पुलिस थाने में ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में मृतका विवाहिता की माता ने पुलिस थाना में ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं बुधवार सुबह सिविल अस्पताल के शव गृह के बाहर हालात अति संवेदनशील हो गए, जिसके बाद मायके वालों ने उनकी बेटी की हत्या ससुराल पक्ष द्वारा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर व डीएसपी दिनेश कुमार पहुंचे। परिजन मृतका के शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम द्वारा करने की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद विधायक राकेश जम्वाल ने शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों की टीम के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाने के आदेश दे दिए हैं।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया है। बता दें कि मृतका किरण अपने पीछे एक ढाई वर्ष की बेटी छोड़ गई है।

वहीं एमए और बीएड कर चुकी एक पढ़ी-लिखी विवाहिता द्वारा इस प्रकार का खौफनाक कदम उठाने पर क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रीता देवी पत्नी किरपा राम गांव चमराडा डाकघर जांबला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बड़ी बेटी किरण देवी की शादी वर्ष 2016 में डिंपल कुमार पुत्र किरपा राम गांव बह डाकघर सलवाणा तहसील सुंदरनगर के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी द्वारा उसे और उसके पिता को ससुराल में सास, ससुर और पति द्वारा तंग करने की जानकारी दी गई थी।

उसका पति बेटी (किरण) से तलाक देने की बात भी बोल चुका है। इसी कारण उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठाया और इन तीनों द्वारा उनकी बेटी को दहेज के लिए भी तंग किया जाता था।

मामले को लेकर पुलिस थाना सुंदरनगरने मृतका की सास, ससुर और पति पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...