3-4 फरवरी को बारिश व बर्फबारी की चेतावनी डीसी ने की लोगों से सावधान व सचेत रहने की अपील.

--Advertisement--

Image

मंडी, 2 फरवरी:

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 और 4 फरवरी को मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है । उन्होंने बारिश और बर्फबारी की आशंका को ध्यान में रखते सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक उंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।

उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदाध्घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...