29 साल बाद कांग्रेस ने जीती ऊना में 4 सीटें, मुकेश अग्निहोत्री ने मारा जीत का पंच

--Advertisement--

Image

ऊना, 08 दिसंबर – अमित शर्मा 

कांग्रेस ने 29 साल के लंबे इंतजार के बाद ऊना में 4 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लगातार पांचवीं बार विधानसभा की चौखट पार करने में कामयाब रहे हैं, जबकि जिला से भाजपा के कद्दावर नेता वीरेंद्र कंवर चुनाव हार गए हैं। कुटलैहड़ में कांग्रेस ने 32 वर्ष के बाद जीत दर्ज करते हुए भाजपा के बड़े किले को ध्वस्त कर दिया।

वहीं ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने चुनाव जीत लिया है, जबकि 3 क्षेत्रों से इस बार नए चेहरे विधानसभा में प्रवेश करने वाले हैं। जिनमें कांग्रेस के चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जिला में करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस ने 5 में से 4 सीटें जीत कर 29 साल के बाद इतिहास को दोहराया है। कांग्रेस की इस जबरदस्त जीत के बीच ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने चौथी बार विधानसभा में प्रवेश किया।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सतपाल सिंह सत्ती प्रदेश में सरकार बनाने में तो कामयाब रहे थे, लेकिन सत्ती खुद चुनाव हार गए थे, हार के ठीक 5 साल बाद एक बार फिर वापसी करते हुए सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा को शिकस्त दी।

चुनाव जीतने के बाद सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन विकास कार्यों पर मुहर लगाई है, जो उन्होंने चुनाव हारने के बावजूद पिछले 5 वर्ष में विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित किए। उन्होंने अपनी जीत के लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह वह पहले भी अपनी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। वैसे ही भविष्य में भी इसी क्रम को जारी रखेंगे। जिला में चार अन्य सीटों पर मिली हार को लेकर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में धनबल का जमकर प्रयोग किया।

वहीं, लगातार पांचवीं बार विधानसभा की चौखट पार करने वाले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में दोबारा कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी और आज वह घड़ी आ गई है, जब कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव को जीतने के लिए तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों, केंद्रीय सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री तक को यहां पर लाकर तैनात कर दिया। लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फतवा जारी करते हुए प्रदेश के माफिया राज को खत्म किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...