26 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के साथ लगते हैं टारना मोह्हला में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को टानरा मोहल्ला में 26 वर्षीय युवक त्रिलोचन सिंह अपने कमरे में फंदे से लटक गया। परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटका देखा तो वे उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए।

जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को युवक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट या अन्य कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर की टीम ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मंगलवार को मृतक का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे अभी यह जांच का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...