250 मीटर की गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

सराज के भाटकीधार के समीप कार हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। मोहन सिंह पुत्र शुकरू राम तथा दुर्गा दास पुत्र दयालु राम टनोराधार से भाटकीधार की तरफ जा रहे थे कि बुंगाधार मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और करीब 250 मीटर की खाई से लुढ़कती हुई दूसरे सड़क मार्ग कथ्याला पर जा गिरी।

हादसे में एक कार सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते ही दम तोड़ दिया। मृतक मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी सहित 5 और 8 साल के बच्चों को छोड़ गए हैं।

लोगों का कहना है कि हादसा खराब सड़क के कारण हुआ है। अगर मोड़ के किनारे पैरापिट आदि होते तो शायद हादसा टल जाता। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...