24 सितम्बर को मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्ग ‘‘नो पार्किंग जोन’’ घोषित

--Advertisement--

Image

मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो के रूट में भी परिवर्तन

मंडी 23 सितम्बर – डॉली चौहान

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितम्बर को होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश केे विभिन्न स्थानों से मंडी आने वाले हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है ।

अधिसूचना के अनुसार 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक जनहित में दं्रग से पंडोह, भ्यूली से तल्याहड़, भ्यूली से बाड़ीगमाणु, भ्यूली से संनायरढ, भ्यूली से पुलघराट, भ्यूली से पुलघराट वाया मगवांई, भ्यूली से कांगणीधार हैलीपैड, डडौर से सुन्दरनगर तथा नेरचौक से कलखर मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है ।

जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने एक अन्य आदेश में मंडी शहर के लिए आने वाली विभिन्न मार्गो के रूट में भी परिवर्तन किया है ।

आदेश के अनुसार मंडी शहर के लिए वाया नया विक्टोरिया पुल से आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाले वाहन वाया कैहनवाल सड़क से पुलघराट होकर, तल्याहड़ से मंडी आने वाले वाहन वाया जेल रोड़, कलखर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन वाया नेरचौक जबकि कलखर जाने वाले वाहन वाया लेदा होकर जायेंगे ।

सुन्दरनगर से मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे जबकि भारी वाहन प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे । आदेशांे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थिति को देखते हुए समय में छूट दी जा सकती है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...