24 को शाहपुर आयेंगे राम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

देशभर में श्री राम मंदिर अयोध्या से अक्षत कलश भेजे जा रहे हैं, जो की पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर में प्रसाद रूप में बांटे जाएंगे। इसी कड़ी में 24 दिसंबर रविवार को शाहपुर में भी अक्षत कलश का आगमन हो रहा है।

यह जानकारी देते हुए इस कार्य के सहसंयोजक व जिला प्रचार प्रमुख रजनीश कुमार ने बताया की 24 दिसम्बर को यह कलश चम्बी के समीप चडी रोड पर 12 बजे पहुंचेंगे। वहां पर समस्त हिंदू समाज इन अक्षत कलश का स्वागत करेगा व एक विशाल रैली चंबी से लेकर सिहोलपुरी मंदिर तक भजन कीर्तनों के साथ इस कलश रथ के साथ चलेगी।

सिहोलपुरी मंदिर में पहुंचने के बाद इन कलश का वितरण अलग-अलग जगह पर किया जाएगा। वहां से छोटी-छोटी पुड़ियों में इन अक्षतो को डालकर प्रत्येक घर में पहुंचने का प्रबंध किया जाएगा। साथ में एक राम मन्दिर चित्र व अयोध्या आने का निमंत्रन पत्र भी प्रत्येक घर में दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...