काँगड़ा – राजीव जस्वाल
मकर संक्रांति को शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में इस बार 21 क्विंटल मक्खन मां की पिंडी पर चढ़ाया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व को लेकर माता के मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
दान में पहुंचा लगभग 21 क्विंटल 45 किलो घी मंदिर प्रशासन ने पुजारियों को मंथने के लिए दे दिया है। पुजारी वर्ग पूरे उत्साह के साथ घी को मक्खन बनाने में जुटे हुए हैं। 14 जनवरी को शुरू होने जा रहे इस पर्व पर जागरण में कलाकार फाइनल हो चुके हैं।
भजन गायक संजय सांवरिया जागरण में मां का गुणगान कर समां बांधेंगे। वहीं, हिमाचली गायक सुनील सूफी, सौरभ शर्मा, दीपशिखा, गौरव सोनी और शीतल पांडेय जैसे कलाकार मंच पर मां की भेंटें सुनाएंगे।
बज्रेश्वरी माता समिति और मुंबई के एक श्रद्धालु की ओर से जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है। मंदिर की साज सज्जा और लाइटनिंग भी इसी श्रद्धालु की ओर से की जा रही है।

