2.40 किलो चूरापोस्त और 48 ग्राम अफीम के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 2 किलो से अधिक चूरा पोस्त और अफीम की खेप के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक नजाम खान निवासी सैनवाला मुबारकपुर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने माजरा के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक (एचपी17जी 7888) को जांच के लिए रूकवाया। पुलिस टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 2.40 किलोग्राम चूरा पोस्त और 48 ग्राम अफीम बरामद की। लिहाजा, पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से एक ट्रक पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है, जिसमें नशे की खेप हो सकती है। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और ट्रक से उक्त खेप बरामद की।

उन्होंने बताया कि नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आए दिन नाकाबंदी कर तस्करों को हिरासत में ले रही है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। डीएसपी पांवटा ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाइ जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...