ज्वाली – अनिल छांगू
ज्वाली उपमण्डल की पंचायत कुठेड़ के बार्ड 6 में करीबन 2 महीनों से 3 परिवारों पर पानी का संकट गहरा गया है। लेकिन जलशक्ति विभाग इन लोगों की सुध नहीं ले रहा है।
बार्ड 6 निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि हरिजन बस्ती के लिए रास्ते का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है और जलशक्ति विभाग ने घरों की पानी की सप्लाई दिसम्बर महीने से बंद कर रखी है। जिस बजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उंन्होने बताया कि 10 जनवरी ओर उंसके बाद 16 जनवरी 2024 को अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग ज्वाली से मिले व शिकायत दी गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उंन्होने कहा कि उसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई लेकिन विभाग ने आजतक कोई सुनवाई नहीं की है।
उंन्होने कहा कि हर दूसरे दिन 3 परिवार मिलकर पानी का टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे है। उंन्होने मांग उठाई है की है कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई को शुरू किया जाए।
अधिशासी अभियंता अजय शर्मा के बोल
वहीं अधिशासी अभियंता अजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क के कार्य के चलते पाइप को हटाया गया होगा। मामला ध्यान में आया है जल्द ही अस्थायी तौर पर सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

