16 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक व एक युवती काबू

--Advertisement--

सोलन, 27 मार्च – रजनीश ठाकुर

कसौली में NH-5 पर कार सवार दो युवक व एक युवती को 16 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम NH-05 पर गश्त पर थी। इसी दौरान C.R.P.F गेट धर्मपुर में सोलन की तरफ जा रहे वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आल्टो कार (HP 63C-0505) परवाणू की तरफ से सोलन की ओर जा रही है। जिसमें दो युवक व एक युवती सवार है, तीनों नशे का धंधा करते है।

सूचना के अनुसार देर शाम आल्टो जब NH-05 पर पहुंची तो चैकिंग के लिए रोका। कार में दो युवक व एक युवती सवार थे। तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड से 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान रवि शर्मा, निशांत ठाकुर व प्रिया शिमला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...