11 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मंडी जिले के सभी न्यायालयों में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा । इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर होगा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया है कि लोक अदालत में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, मोटर एक्सीडेंट केस, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, आपराधिक कंपाउंडिंग मामलों के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के मामले निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा । सूर्य प्रकाश ने कहा कि यदि कोई इच्छुक व्यक्ति लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 11 दिसंबर से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, मंडी में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235428 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...