100-200 का पेट्रोल डलवाने वालों ने करवाई टंकी फुल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध और देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के एक दिन पहले डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलते लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने लगे हैं।

पेट्रोल पंपों पर 100 और 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने वाले भी अब टंकिया फुल करवा रहे हैं। पिछले दो से तीन दिन से वाहनों की टंकियां फुल करवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना के चलते वाहन चालक अपनी गाड़ियों में एक बार में ही अधिक तेल डलवा रहे हैं, ताकि पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने के बाद उन्हें तेल के अधिक रुपये न चुकाने पड़े। अभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम 94 रुपये 88 पैसे हैं, जबकि डीजल प्रति लीटर 79 रुपये 68 पैसे हैं।

कुछ दिन तेल डलवाने की चिंता नहीं रहेगी : शिव

धर्मशाला निवासी शिव चरण ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पेेट्रोल के दाम बढ़ने की संभावना है। इसके चलते उन्होंने पहले ही गाड़ी की टंकी फुल करवा ली है, ताकि कुछ दिनों तक पेट्रोल डलवाने की चिंता नहीं रहेगी। अगर दाम बढ़ने के बाद तेल भरवाते हैं तो उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

कहीं महंगा न हो जाए पेट्रोल: वीरेंद्र

दाड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में वृद्धि हुई है और देश में भी डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की संभावना है। कहीं, पेट्रोल महंगा न हो जाए। इसके चलते गाड़ी की टंकी फुल करवा ली है।

गाड़ी में एडवांस की भरवा लिया है तेल: आनंद

धर्मशाला निवासी अमित आनंद का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते उन्होंने गाड़ी में एडवांस में ही तेल भरवा लिया है। अब तेल का दाम बढ़ भी जाएंगे तो उन्हें गाड़ी में तेल भरवाने की चिंता नहीं रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...