1.80 लाख कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा नया वेतनमान, विकल्प देने के लिए अतिरिक्त समय मिला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगभग 1 लाख 80 हजार कर्मचारियों को नया पे स्केल मिलेगा। अब विभागों के करीब 20 हजार कर्मचारियों को यह पे स्केल देना शेष रह जाएगा।

इस पर अभी इन कर्मचारियों की ओर से नए वेतन के लिए तीनों विकल्प सुझाए गए थे। लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को अभी नया वेतन नहीं दिया जा सकेगा।

इन्हें विकल्प देने के लिए 15 अप्रैल का अतिरिक्त समय दिया गया है। कर्मचारियों को 2.25, 2.59 के गुणकों के अलावा 15 फीसदी वृद्धि का तीसरा विकल्प दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने विकल्प सुझाने के लिए अब नई अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 तय की है।

सक्सेना ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) 2022 के तहत 15 अप्रैल तक अपने विकल्प सुझाव सकते हैं।

नया वेतनमान जारी करने की अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए थे। ये 2.25 और 2.59 के गुणक के थे। इसे 11 फरवरी तक बढ़ाया गया।

कर्मचारियों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद उनके लिए 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का तीसरा विकल्प दिया गया। इसके लिए तय अवधि खत्म हो गई तो सरकार ने इसे 15 अप्रैल बढ़ा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...