1.505 KG चरस के साथ कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल 

जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक किलो 505 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस रोपा पधर के पास गाड़ियाें की चैकिंग कर रही थी कि इस दौरान एक कार गुम्मा से जोगिंद्रनगर की तरफ आई। जब इस कार को रोककर चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो उसने कहा कि दस्तावेज घर पर रह गए हैं।

चालक के साथ ही एक व्यक्ति भी बैठा था जिसने अपनी गोद में कैरी बैग पकड़ा हुआ था। जब पुलिस ने उस कैरी बैग के बारे में पूछा तो वे दोनों घबरा गए। जब पुलिस ने शक के आधार पर उक्त बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 505 ग्राम चरस बरामद हुई।

चालक ने अपना नाम रजत ठाकुर (22) गांव अप्पर दराटी डाकघर लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिजुल चौधरी (22) गांव व डाकघर हंगलोह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा बताया।

एसएचओ जरियाल ने बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...